Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाने गयी टीम बेरंग वापस लौटी

जनवाद टाइम्स 9 August 2021
IMG_20210809_205741
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: चम्बल नदी में आयी बाढ़ के चलते बाह क्षेत्र के दर्जनों गावँ प्रभावित हुए हैं।बाढ़ का पानी गाँवों में घरों में भर गया है। किसानों की फसलें पूरी तरीके से नष्ट हो चुकी हैं जिसके चलते ग्रामीण परेशान हैं। बाढ़ प्रभावित गांव गोहरा,रानीपुरा, भटपुरा, सहित कई गांव बाढ़ की चपेट में है।

IMG 20210809 WA0132

प्रभावित गांवों में प्रशासनिक अधिकारी लगातार दौरा कर बचाव और राहत कार्यों का जायजा ले रहे हैं।गाँवों में राहत सामग्री पहुंचायी जा रही हैं।लेकिन पिछले 2 दिनों से गावँ में आने जाने का साधन स्टीमर खराब होने के चलते गोहरा गांव के लोग गांव में ही फंसे हुए हैं।

IMG 20210809 205741

 

IMG 20210809 WA0121

वे आवागमन नहीं कर पा रहे हैं और न ही उन्हें खाने पीने की वस्तुएं आदि राहत सामग्री उपलब्ध हो पा रही है।वन कर्मियों के मुताबिक दो दिन पहले स्टीमर में सवारियां लेकर आते समय अधिक सवारियां भर गयीं थी जिन्हें छोड़ने के दौरान लोगों ने स्टीमर में धक्का देते हुए पक्के स्थान तक पहुंचा दिया।

IMG 20210809 211845

पक्के में रगड़ने के चलते स्टीमर नीचे से क्षतिग्रस्त हो गया।जिसे सही कराने के लिए अधिकारी प्रयास कर रहे हैं।बाढ़ के प्रकोप के चलते गांव में घर-घर में बूढ़े बच्चे महिलाएं बीमारी से ग्रसित हैं जिन्हें चिकित्सीय सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। सोमवार को चिकित्सकों की टीम गोहरा और पुरा भगवान में स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए पहुंची लेकिन स्टीमर खराब होने और गावँ तक पहुंचने का कोई अन्य साधन न होने के चलते डॉक्टर और उनकी टीम को बिना शिविर लगाए बेरंग ही वापस लौटना पड़ा।

IMG 20210809 WA0122

वही पुरा भगवान में गई टीम रास्ता न होने व खराब मौसम के चलते वापस लौट आई।बाह स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को बाढ़ पीड़ित गोहरा और पुरा भगवान में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भेजी गई थी लेकिन गांव तक पहुंचने का साधन न होने के चलते टीम वापस लौट आई।

IMG 20210809 205801

मंगलवार को पुनः इन्हीं गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए डॉक्टर्स की टीम को भेजा जाएगा। जहां ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उन्हें दवाइयां वितरित की जाएंगी।

Post navigation

Previous: Etawah News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने जनपद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा
Next: Etawah News: सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने चकरनगर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कम्युनिटी किचिन का शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.