Agra News: विद्युत पोल में दौड़ रहे करंट से भैंस की हुई मौत

Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़

पिनाहट: थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव बसई अरेला में किसान के घर के सामने खड़े विद्युत पोल में दौड़ रहे करंट से भैंस की मौत हो गई। पीड़ित ने मुआवजे की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रामवीर निवासी गांव बसई अरेला के मुताबिक सोमवार को सुबह घर के सामने कुछ दूरी पर खड़े विद्युत पोल में करंट दौड़ रहा था। उसकी भैंस खूँटे से छूटकर विद्युत पोल के पास चली गई जिसमें करंट दौड़ रहा था।करंट दुधारू भैंस को लग गया और करंट लगने से कीमती भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित किसान का परिवार दुधारू भैंस की मौत से दुखी हो गया है। पीड़ित रामवीर ने थाना पुलिस एवं बिजली घर पर विद्युत कर्मियों को मामले से अवगत कराकर मुआवजे की गुहार लगाई है।

 

Agra News: विद्युत पोल में दौड़ रहे करंट से भैंस की हुई मौत वही किसान के मुताबिक दुधारू भैंस से उसके परिवार का भरण पोषण हो रहा था। भैंस की मौत से उसके भरण पोषण में बाधा उत्पन्न हो गई है।

Trending News