Ambedkar Nagar News :लालमनपुर संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत

Ambedkar Nagar News :लालमनपुर संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत
Share News

पुलिस ने शव को कम्हरिया घाट से ले लिया कब्जे मे

संवाददाता अम्बेडकरनगर

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट थाना राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम लालमनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई मायके पक्ष से शिकायत के बाद हरकत में आयी पुलिस ने शव को कम्हरिया घाट से अधजली अवस्था में बरामद कर अन्यत्र परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है और मौके से देवर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पति फरार हो गया है । आपको बता दे कि लालमनपुर में सोनू सिंह की पत्नी पारिवारिक कलह से तंग आकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया परिजन आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कम्हरिया घाट पहुँच गये और इसकी सूचना मायके पक्ष वालो को नही दिया ।

 

Ambedkar Nagar News :लालमनपुर संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौतकिसी तरह इस घटना कि सूचना जब मायके पक्ष वालो को पता चली तो मायके वालों ने इसकी शिकायत थाना राजेसुल्तानपुर में की घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर नीरज कुमार मय फोर्स कम्हरिया घाट पहुँचकर अधजले शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर शव के अन्यत्र परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने विवाहिता के देवर मोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि पति सोनू सिंह फरार हो गया । घटना हत्या है या आत्महत्या पुलिस छानबीन में लगी हुई है सूचना पर नायब तहसीलदार देवानन्द तिवारी भी कम्हरिया घाट पहुँच कर पुलिसकर्मियों को घटना का जल्द पर्दाफाश करने का आदेश दिया है।

Trending News