Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News:  बेटे की चाह ना पूरी होने पर भोगनीपुर नहर में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की।

जनवाद टाइम्स इटावा 3 August 2021
Etawah News:  When the son's wish was not fulfilled, he tried to commit suicide by jumping into the Bhognipur canal.
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा: जसवंतनगर बेटी पैदा होने से व्यथित बहू ने नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की जिसे उसके साथ दवा दिलाने आई सास सहित आसपास के लोगों व पुलिस ने बचा लिया।
घटना प्रातः 11 बजे के आसपास की है जब बलरई थाना क्षेत्र के गांव नगला विशुन के रहने वाले विष्णु पुत्र सुखबीर की 20 वर्षीय पत्नी भावना ने विकासनगर बलरई सेंट्रल बैंक के सामने भोगनीपुर नहर में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। जैसे ही महिला ने आत्महत्या के उद्देश्य से नहर में छलांग लगाई वैसे ही साथ आई उसकी सास पुष्पा देवी ने भी उसको बचाने के लिए नहर में छलाँग दी। वहां नहर किनारे से पड़े हुए शीशम के पेड़ के सहारे नहर में सास ने अपनी बहू भावना को पकड़ लिया। आसपास कि लोगों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से बहू भावना को नहर से बाहर निकाला जिससे उसकी जान बच गई। वह बार-बार मरने की बात दोहरा रही थी किसी तरह लोगों ने समझा-बुझाकर उसे शांत कराया।

सास पुष्पा देवी पत्नी रामवीर सिंह ने बताया कि उनकी बहू ने 10 दिन पूर्व अपनी पहली संतान के रूप में एक लड़की को जन्म दिया है तभी से वह तनाव में है। उसकी तबीयत ठीक ना होने पर दवा दिलाने के लिए एक डॉक्टर के पास लेकर आए थे इसी दौरान बहू ने नहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। घटना की जानकारी होने पर बलरई थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान उपनिरीक्षक सनत कुमार व अरुण कुमार, महिला कांस्टेबल पारुल, कान्ति, करुणा मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल की।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: जान का खतरा बनी खराब सड़क
Next: Etawah News: व्यक्ति संदिग्धावस्था में दिखाई दिया।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.