Agra News: पैर फिसलने से पानी से भरे बंन्धा में डूबने से दो किशोरों की हुई मौत

IMG_20210727_191051
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव बनकटी में पानी से भरे बंन्धा में दो किशोरों की गिरकर डूबने से मौत हो गयी।किशोरों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर पुत्र नरेश उम्र करीब 11 वर्ष एवं विवेक पुत्र कालीचरन उम्र करीब 10 वर्ष निवासी गांव बनकटी थाना जैतपुर मंगलवार को सुबह घर से गांव के पास जंगल में पशु चराने गये थे।

IMG 20210727 191051

 

तभी कुछ दिनों पूर्व बरसात के पानी को रोकने के लिए बनाए गए बंन्धा पर चल रहे थे उसी दौरान बारिश हो गई।बंधा पर अचानक पैर फिसलने से दोनों किशोर बंन्धा के भरे पानी में डूब गए। अन्य गांव के पशु चराने वाले किशोरों ने घटना की जानकारी गावँ जाकर परिजनों को दी। सूचना पर परिजन एवं ग्रामीण एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने भरे पानी में कूदकर दोनों किशोरों के शवों को पानी से बाहर निकाला।

Agra News: पशु चराने गए दो किशोर पैर फिसलने से पानी से भरे बंन्धा में डूबे हुई मौत

जहां दोनों किशोरों की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मृतक किशोरों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज दिया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending News