Agra News: हाइवे पर चलती हुई कार बनी आग का गोला चालक ने कूद कर बचायी जान

IMG_20210727_181855
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत आगरा इटावा मार्ग पर जैतपुर के नागा जी धर्मकांटा के सामने एक चलती हुई कार में अज्ञात कारणों से आग लग गयी।देखते ही देखते कार के इंजन से तेज लपटें निकलने लगी।आग की लपटें देख चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचायी।

IMG 20210727 181855

प्राप्त जानकारी के अनुसार उमेश बघेल अपनी वैगन आर कार से किसी कार्य से कस्बा जैतपुर जा रहे थे तभी जैतपुर कस्बा से कुछ पहले मार्ग पर स्थित नागाजी धर्म कांटा के पास उनकी कार से शार्ट सर्किट के चलते आग लग गयी। जो कि देखते ही देखते पूरी कार आग के गोला में तब्दील हो गई।कार चालक उमेश बघेल ने चलती कार से कूदकर बमुश्किल अपनी जान बचाई।

Agra News: हाइवे पर चलती हुई कार बनी आग का गोला चालक ने कूद कर बचायी जान

वहीं उन्होंने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी के कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।आग लगने से भारी नुकसान हुआ है।वही पुलिस घटना की जांच कर रही थी।

Trending News