Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस हुई दुर्घटना ग्रस्त, 35 यात्री हुए घायल

जनवाद टाइम्स इटावा 22 July 2021
FB_IMG_1626939632998
Share News
       

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा/ सैफई: करहल के निकट एक्सप्रेस वे के चैनल नं0 93 के पास आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बिहार के मुजफ्फरनगर से दिल्ली जा रही एक बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 35 मरीजों को चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई के इमर्जेंसी ट्रामा एवं बर्न सेन्टर में इलाज किया जा रहा है जिसमें कुछ मरीजों की हालत गंभीर है। इस दुर्घटना में घायल इन सभी मरीजों का इलाज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव के निर्देशन में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की क्यूआरटी टीम द्वारा तुरन्त शुरू कर दिया गया।

Etawah News: Bus accident on Lucknow Expressway, 35 passengers injured
विश्वविद्यायल के कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने गंभीर रूप से घायल मरीजों से मिलकर उनके इलाज की पूरी जानकारी ली तथा इस दुर्घटना में घायल मरीजों के इलाज में लगे चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ से बात की। इस दौरान उनके साथ संयोजक कोविड-19 एवं नॉन कोविड अस्पताल डा0 एसपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा0 आदेश कुमार, इमर्जेंसी होल्डिंग एरिया इंचार्ज डा0 अमित चौधरी, सहायक चिकित्सा अधीक्षक डा0 राहुल मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने बताया कि दुर्घटना में घायल मरीजों का इलाज पूरी तत्परता से किया जा रहा है। इसमें इमर्जेंसी में तैनात क्यूआरटी टीम जो कि किसी भी दुर्घटना में आये मरीजों को तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराती है द्वारा घायल मरीजों के आते ही आकस्मिक चिकित्सा शुरू कर दी गयी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल कुल 35 मरीज विश्वविद्यालय के इमर्जेसी वार्ड में भर्ती किये गये हैं। कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने दुर्घटना में घायल मरीजों के इलाज में तत्परता से लगे चिकित्सकों, सीनियर एवं जूनियर रेजिडेंन्ट एवं सम्बन्धित पैरामेडिकल स्टाफ की सराहना की।

Post navigation

Previous: Etawah News: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत संकर बाजरा प्रदर्शन का बीज निशुल्क वितरण किया गया।
Next: Bihar News :  चंद्रावत नदी से युवक का शव बरामद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.