Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News:  एक लाख का इनामी अपहरणकर्ता फिरौती मांगने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर

जनवाद टाइम्स 22 July 2021
Agra News:  एक लाख का इनामी अपहरणकर्ता फिरौती मांगने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

आगरा: डॉक्टर उमाकांत गुप्ता के अपहरण में शामिल और फिरौती की मांग करने वाला एक लाख का इनामी बदमाश बदन सिंह देर रात थाना जगनेर के कछपुरा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में एक साथी के साथ मारा गया।

IMG 20210722 094320

मुठभेड़ में मारा गया बदमाश बदन सिंह फ़ाइल फोटो

पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान एसएसपी ,एसपी वेस्ट व अन्य अधिकारियों की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। वहीं मुठभेड़ में पुलिस टीम के 2 सदस्य भी घायल हो गए। विदित हो कि ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी डॉ. उमाकांत गुप्ता के अपहरण की साजिश धौलपुर के बदमाश बदन सिंह ने रची थी। उसकी साथी युवती संध्या उर्फ मंगला ने अंजलि बनकर डॉक्टर से नौकरी के बहाने मिलकर बात की थी। इसके बाद डॉक्टर को पूर्व रचित योजना के तहत अगवा कर ले गई थी।लेकिन पुलिस की घेराबंदी और सूझ बूझ के चलते डॉक्टर को 31 घंटे बाद ही पुलिस ने मुक्त करा लिया था।

IMG 20210722 WA0003

बदमाश बदन सिंह दस्यु केशव गुर्जर के लिए काम करता था। बदन सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें लगी हुई थीं। एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बदन सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। बदन सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम धौलपुर में ही डेरा डाले हुए थी। बीहड़ में पुलिस बदन सिंह की तलाश कर चुकी थी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। खराब मौसम के चलते भी पुलिस के लिए बीहड़ में जाना मुश्किल हो रहा था लेकिन कछपुरा क्षेत्र में मुठभेड़ में वह मारा गया।

IMG 20210722 WA0003

अपहरण से मुक्त होकर लौटने के बाद डॉ. उमाकांत गुप्ता का कहना था कि शुक्र था कि पुलिस आ गई नहीं तो जान नहीं बच पाती। बदमाश तो बीहड़ में रखकर ही उन्हें मार डालते। डॉक्टर उमाकांत गुप्ता के मुताबिक बदमाशों ने कार से उतारकर बाइक पर बैठाया था। कुछ दूरी पर जाकर खाना खिलाने के बाद पैदल खेतों के रास्ते ले गए थे। दिन होते ही बदमाश उनको बीहड़ के अंदर ले आए थे। इस दौरान गर्मी होने लगी थी। इससे वो बेहाल हो गए थे। उनके दो ऑपरेशन हो चुके हैं।डॉक्टर के सकुशल घर लौटने और बदमाश के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद डॉक्टर और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक अपराधी बदन सिंह पहले भी अपहरण की वारदातों में शामिल रहा है।इसको लेकर लोगों में आतंक था।बुधवार रात पुलिस मुठभेड़ में एक साथी के साथ मारा गया है।

Post navigation

Previous: Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदे से लटककर चूमी मौत
Next: Etawah News: भूजल संचयन एवं सरक्षण सप्ताह का समापन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.