Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : जैतपुर पुलिस ने 15 हजार के इनामी को दबोचा

जनवाद टाइम्स 21 July 2021
Agra News : जैतपुर पुलिस ने 15 हजार के इनामी को दबोचा
Share News
       

जैतपुर: थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में कूदकर युवक द्वारा नाबालिग किशोरी के साथ जबरन छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था।किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी दीवार फांद कर भाग गया था। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाना जैतपुर मामला दर्ज कराया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में 10 दिन पूर्व रात के समय सचिन जाटव पुत्र रमेश जाटव ने एक घर में कूदकर नाबालिग किशोरी को दबोच कर उसके साथ जबरन छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन जाग गए जिस पर अपने आपको घिरता देख आरोपी धमकी देकर घर की दीवार फांद कर फरार हो गया था।

 

Agra News : जैतपुर पुलिस ने 15 हजार के इनामी को दबोचा

परिजनों ने नाबालिग किशोरी को थाने ले जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सचिन जाटव के खिलाफ धारा 458/ 354/506और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। मगर आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका था।

Agra News : जैतपुर पुलिस ने 15 हजार के इनामी को दबोचा

15 हजार का इनामी अभियुक्त सचिन जाटव

एसएसपी आगरा द्वारा पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार को थानाध्यक्ष जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह सिंह पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर द्वारा इनामी आरोपी सचिन की इटावा बाह मार्ग पर पहाड़पुरा गांव के पास खड़ा होने की सूचना मिली जो कहीं जाने की फिराक में था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए इनामी अभियुक्त को पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए अभियुक्त पर पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है।

Post navigation

Previous: Etawah News: एकतरफा प्रेम में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर खाया जहर
Next: Ambedkar Nagar News : राजेसुल्तानपुर चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी मोहम्मद शाहिद अंसारी ने अपने निजी आवास पर बड़े ही धूमधाम से मनाया बकरीद का त्यौहार 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.