Ambedkar Nagar News : ईद उल अजहा( बकरीद ) त्योहार के अवसर पर समाज सेवियों ने ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों को जागरूक किया

Share News

संवाददाता : पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले मे कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार ही ईद उल अजहा( बकरीद )पर्व को मनाने हेतु समाजसेवियों ने ग्राम वासियों एवं क्षेत्र वासियों को जागरूक किया।
प्राप्त विवरण के अनुसार आज वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर आसिम अबूजर फारूकी एवं वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद जैद फारुकी ने अपने ग्राम वासियों क्षेत्रवासियों से आग्रह किया।

 

Ambedkar Nagar News : ईद उल अजहा( बकरीद ) त्योहार के अवसर पर समाज सेवियों ने ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों को जागरूक किया आप लोग शासन के निर्देशानुसार ही ईद उल अजहा बकरीद पर्व को मनाए। एवं ना तो किसी के घर स्वयं जाएं और ना ही अपने घर पर किसी को बुलाएं कुर्बानी कतई बाहर ना करें घर के अंदर करें साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें ।शासन के गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन करें।और वही ईद उल अजहा की विशेष नमाज के बाद वैश्विक महामारी कोरोना के खात्मे के लिए आप लोग जरूर दुआ करें जिससे इस वैश्विक महामारी पर विजय प्राप्त की जा सके।

Trending News