Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar News : जाति तोड़ो, समाज जोड़ों बहुजन साईकिल यात्रा में बड़ी संख्या मे शामिल होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एड0 चन्द्रशेखर आजाद ने एकजुटता का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 20 July 2021
Ambedkar Nagar News : जाति तोड़ो, समाज जोड़ों बहुजन साईकिल यात्रा में बड़ी संख्या मे शामिल होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एड0 चन्द्रशेखर आजाद ने एकजुटता का दिया संदेश
Share News
       

संवाददाता : पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जिले मे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) अम्बेडकरनगर के जिलाध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र बहादुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गेट बाबा साहब की प्रतिमा से ‘‘जाति तोड़ो, समाज जोड़ों‘‘ के नारे के साथ आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी के संस्थापक एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद द्वारा मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बहुजन साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया गया। साईकिल यात्रा को आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड0 चन्द्रशेखर आजाद, प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने संबोधित किया। इसके उपरान्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ‘‘जाति तोड़ो, समाज जोड़ों‘‘ के नारे की हुंकार के साथ दलितों, पिछड़ों, मुस्लिमों, आदिवासियों व वंचितों को संगठित कर उनकी आवाज बुलंद करने के संकल्प के साथ इस बहुजन साइकिल यात्रा की शुरुआत की तथा उन्होंने बताया कि बहुजन साइकिल यात्रा पूरे उत्तर प्रदेश में 21 जुलाई तक चलाई जाएगी। इस यात्रा के दौरान 6743 जातियों में बांटे गए बहुजन समाज को जोड़ने की मुहिम चलाएंगे। आज की इस बहुजन साइकिल यात्रा के जरिए आजाद समाज पार्टी आहवान करती है, की संख्या के आधार पर भागीदारी की लड़ाई के लिए एकजुट हो जाएं तथा यात्रा के माध्यम से जनता को भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में अवगत कराया कि भाजपा सरकार के द्वारा शिक्षा के निजीकरण रूपी बाजारीकरण मेडिकल (नीट) में ओबीसी आरक्षण समाप्त करना, एससी/एसटी और ओबीसी को शिक्षा व नौकरियों से वंचित रखने की साजिश तथा हिंदू-मुस्लिम राजनीति तथा तमाम विभागों से सेवानिवृत्त हुए लोगों की पेंशन खत्म करना तथा कोरोना में पूरा देश सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कुव्यवस्था के चलते अभी भी कोरोना से जूझ रहा है व महंगाई से पूरा देश बेहाल है।

 

Ambedkar Nagar News : जाति तोड़ो, समाज जोड़ों बहुजन साईकिल यात्रा में बड़ी संख्या मे शामिल होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एड0 चन्द्रशेखर आजाद ने एकजुटता का दिया संदेशरसोई गैस, डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की मार जनता झेल रही है। भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं, जिससे पूरे देश में हर रोज रेप की घटना हो रही है तथा भाजपा सरकार किसान विरोधी बिल लाकर सरकारी मंडी को पूंजीपतियों के हाथों बेचने के कवायद में है। साइकिल यात्रा के माध्यम से अपनी पार्टी का उद्देश्य जनता को बतायेंगें कि आजाद समाज पार्टी पूरे देशवासियों को समान शिक्षा, समान चिकित्सा, समान न्याय, समान सुरक्षा, समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री हो या मजदूर किसान सबकों सुविधा एक समान जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। मीडिया प्रभारी अकबरपुर ऋषि कुमार गौड़ ने बताया कि ऐतिहासिक साईकिल यात्रा में जोनल प्रभारी कमलेश भारती, गाजी अब्बास, मंडल प्रभारी आसपा राहुल भारती, मंडल उपाध्यक्ष अकरम खान, भीम आर्मी मंडल अध्यक्ष निखिल राव, आसपा जिला उपाध्यक्ष ओबीसी रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष माइनॉरिटी खालिद जमाल, जिला कोषाध्यक्ष डॉ0 राम शकल निषाद, आसपा जिला वरिष्ठ परामर्शदाता एड0 परशुराम वर्मा (बौद्ध जी), नंदलाल भारती (भूतपूर्व युवा कल्याण अधिकारी) विधानसभा अध्यक्ष आलापुर अविनाश भारती, प्रभारी धर्मवीर, टांडा सौरभ वर्मा, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, कटेहरी उपाध्यक्ष विवेक वर्मा, जलालपुर आशीष जलपूत, संगठन मंत्री विशाल, भीम आर्मी जिला प्रभारी राजकुमार, उपाध्यक्ष बृजेश अम्बेडकर, जिला मीडिया प्रभारी शाहिद हाशमी, कैप्टन सूरज, प्रवीण यादव जिला प्रभारी आसपा के साथ, भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के सभी सम्मानित पदाधिकारी व संघर्षशील कार्यकर्ता बहुजन साईकिल यात्रा मे बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 61 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ
Next: Ambedkar Nagar News : ईद उल अजहा( बकरीद ) त्योहार के अवसर पर समाज सेवियों ने ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों को जागरूक किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.