Etawah News: ऑनलाइन पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का वर्चुअल माध्यम से आयोजन हुआ

IMG-20210719-WA0059
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जिला विज्ञान क्लब इटावा के तत्वावधान में श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज इटावा में ऑनलाइन पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता एवं वर्चुअल मीट का आयोजन किया गया । जिला विज्ञान क्लब समन्वयक डॉ मुकेश यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और इसे जन आन्दोलन में बदलने का आग्रह किया।

Etawah News: Online poster and slogan competition was organized through virtual medium

प्रधानाचार्य डॉ उमेश यादव ने सभी अतिथियों का पुष्प भेंट कर स्वागत किया । और इस समस्या के हल के सुक्षाव दिये। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान शिक्षक विपिन कुमार ने किया और बताया कि वर्षा के जल को खेतों की मेढ़वन्दी कर भूजल स्तर को बडाया जा सकता है । वर्चुअल मीट में जनपद के 1 दर्जन से अधिक विद्यालय के विज्ञान शिक्षकों /शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया । अपने अपने स्तर से इस दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया ।

शिक्षक राजेन्द्र कुमार डॉ सुनील कुमार, कुलदीप कुमार ,श्रीमती आशिन्धू, श्रीमती शतरूपा, श्री हरि ओम, हेम चंद, श्री राजकुमार, श्रीमती स्मिता यादव, श्रीमती मंजू लता , सरवर हुसैन, कलीम मियाँ आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय की छात्रा वंशिता, आभास राज आदि छात्रों ने प्रतिभाग किया इस्लामिया, सनातन धर्म, आर्य कन्या ,शीतल प्रसाद सोरा वाल, राजकीय इंटर कॉलेज चकरनगर, लोकमान्य इंटर कॉलेज महेवा, गया प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज खेड़ा आदि विद्यालयों का विशेष सहयोग रहा । विद्यालय के शिक्षक श्री राकेश, ,संतोष कुमार सिंह, श्री रमेश ,श्रीमती नीता ,आरती सक्सैना आदि का सराहनीय सहयोग रहा विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम 22 जुलाई को सनातन धर्म इंटर कॉलेज में भूजल सप्ताह के समापन अवसर पर प्रदान किया जाएगा साथ ही सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया दिनांक 20 जुलाई को पानकुँवर इंटरनेशनल मैं वर्चुअल मीट का आयोजन होगा।

Trending News