Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: बारिश की चंद बूंदों ने बिजली विभाग की खोल दी पोल

जनवाद टाइम्स इटावा 19 July 2021
IMG-20210719-WA0054
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा। बीती रात 33 हजार वोल्टेज लाइन की केबल खराब हो जाने और अधिकारियों की लापरवाही के चलते आधा दर्जन फीडरों से जुड़े सैकड़ा भर गांव अंधेरे में डूबे रहे।बारिश की गिरी चंद बूंदों ने बिजली विभाग की पोल खोल कर रख दी।
बताया गया है कि स्पेयर में पड़ी 33 हजार वोल्टेज की दूसरी केबल जब खराब लाइन बदलने के लिए देखी गई तो वह पहले से ही खराब थी। ऐसे में विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के पास एक दूसरे का मुंह ताकने के अलावा कोई काम नहीं था। लगातार हो रही लाइनों में खराबी के बावजूद विभागीय अधिकारी कर्मचारी इतने लापरवाह थे कि लंबे अरसे से पड़ी स्पेयर लाइन खराब होने के बावजूद पहले से कोई व्यवस्था नहीं कर रखी थी। बीती रात 11 बजे के आसपास जैसे ही नगर मुख्यालय स्थित बिजली फीडर पर 33 हजार वोल्टेज की लाइन खराब हुई तो नहर पट्टी की ओर बलरई, तिजौरा, सिरसा आदि फीडरों से जुड़े करीब सैकड़ा भर गांव अंधेरे में डूब गए। इधर हल्की बूंदाबांदी लोगों को उमस से परेशान कर रही थी तो दूसरी ओर बिजली चले जाने से रात भर मच्छरों ने चैन से नहीं सोने दिया।

Etawah News: A few drops of rain have exposed the power department

इस संबंध में विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को फोन लगाए गए तो किसी ने बात नहीं की ज्यादातर मोबाइल स्विच ऑफ थे और सुबह होने पर केबल खराब होने का रोना रोए। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व ऊर्जा मंत्री से हुई तमाम शिकायतों के फलस्वरूप कुछ स्थानांतरण भी किए गए इसके बावजूद भी यहां बिजली विभाग में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। यदि स्पेयर में पड़ी हुई दूसरी केबल सही होती तो उमस भरी गर्मी में सैकड़ों गांव अंधेरे में नहीं डूबते। ग्रामीण क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या जानवरों के लिए पीने के पानी की रहती है जिसके लिए जानवरों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। एक और जनता तो बिजली न आने से परेशान थी तो दूसरी ओर विभागीय अधिकारी चैन की नींद सो रहे थे। क्षेत्रीय जनता द्वारा उच्चाधिकारियों से बेलगाम बिजली अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News : गरुड़ वाहिनी अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की सघन चेकिंग करते – थानाध्यक्ष जहांगीरगंज शंभूनाथ
Next: Etawah News: ऑनलाइन पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का वर्चुअल माध्यम से आयोजन हुआ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.