Etawah News: 55 वर्षीय मजदूर ने आर्थिक तंगी के चलते गमछे से बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

IMG-20210703-WA0123
Share News

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: वैदपुरा गांव के एक 55 वर्षीय मजदूर ने आर्थिक तंगी के चलते अपने खेत के पास बबूल के पेड़ पर चढ़कर अपने ही गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बैदपुरा निवासी 55 मजदूर आनंद कुमार पुत्र स्व. शोभाराम ने आर्थिक तंगी के चलते अपने खेत के ही पास आगे रूपपुर और वैदपुरा गांव की सीमा पर खड़े बबूल के पेड़ पर चढ़कर अपने ही गमछे से फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक आनंद कुमार की माली स्थिति काफी खराब थी मजदूरी करके अपने बच्चों का भरण पोषण करता था। थोड़ी सी खेती भी थी जिस पर केसीसी लोन भी ले रखी थी लोन के कारण वह काफी परेशान रहता था। वह बीती रात 9 बजे घर से बाहर निकला तो घर वालों ने समझा कि गांव में कहीं बैठने के लिए चले गए होंगे फिर घर में वापस नहीं लौटे। सुबह खेतों की ओर कुछ लोगों द्वारा सबको पेड़ पर लटकते हुए देखे जाने पर घरवालों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची बैदपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

Trending News