Etawah News: एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली

Etawah News: HDFC Bank officials did tree plantation.

Etawah News: HDFC Bank officials did tree plantation.

Share News

संवाददाता दिलीप कुमार 

इटावा: एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण। एचडीएफसी बैंक के कलस्टर हेड संजय गर्ग ने कहा कि कोरोना काल मे ऑक्सीजन की काफी कमी रही ऐसे में हम सब को सीख लेते हुए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिये ताकि वातावरण में पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध रहे।

इसी लिये बैंक के अधिकारियों और कर्मियों में वृक्षारोपण का अभियान चलाया है साथ ही सभी अधिकारियों ने कहा है कि वृक्ष तो लगाएंगे है साथ ही इनका संरक्षण भी करेंगे, वृक्ष लगाने का संकल्प देश ही नहीं दुनिया हित में है। जब तक पर्यावरण संरक्षित नहीं रहेगी, तब तक श्रृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि श्रृष्टि में वृक्ष जीवन का अभिन्न अंग है। वृक्षारोपण के अवसर पर यूनिट हेड निखिल जैन के साथ बैंक स्टाफ के दीपक सिंह, राघव शर्मा, महेंद्र, प्रमोद, रजनीश, पंकज, विकास, अभिनव, आदेश, सुनील मौजूद रहे।

Trending News