संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली/भारतीय सबलोग पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सौजीत कुमार चौधरी एवं पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिन्हा ने आज पत्रकारों को बताया कि आगामी5जुलाई को लोजपा द्बार आयोजित आशीर्वाद यात्रा मे पार्टी के कार्यक्र्ता बढ चढकर हिस्सा लेगें तथा लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को हाथ मजबूत किया जाएगा।सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सौजीत कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार मे आशीर्वाद यात्र को सभी जिले मे पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ता ओ द्बार समर्थन किया जाएगा।चौधरी ने कहा कि हाजीपुर मे आयोजित आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम मे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डाँ अरूण कुमार शामिल होगे।चौधरी ने कहा कि डाँ अरूण कुमार एवं चिराग पासवान के नेतृत्व मे आने वाला समय मे बिहार मे एक नया विकल्प बनेगा जो बिहार मे विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।
फोटो संलग्न