Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news माकपा भाकपा ने बेतिया में सोवा बाबू चौक पर फूंका नीतीश कुमार का पुतला

जनवाद टाइम्स इटावा 30 June 2021
Bihar news CPI(M) CPI burns effigy of Nitish Kumar at Sowa Babu Chowk in Bettiah

Bihar news CPI(M) CPI burns effigy of Nitish Kumar at Sowa Babu Chowk in Bettiah

Share News
       

संवाददाता. मोहन सिंह

बेतिया भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कोरोना संक्रमण से हो रहे तबाही के इस दौर में पेट्रोल , डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि को रोक पाने में केंद्र तथा राज्य सरकार विफल रही है ।
आज देश में 97% परिवारों की आय घटी है । एक करोड़ से ज्यादा लोगों की नौकरियां छीनी गई हैं । बेरोजगारी में 35 % की वृद्धि हुई. है । गांव में रहने वाले खेत मजदूरों के सामने भूख का संकट खड़ा है । ऐसी स्थिति में जहां सरकार का प्रथम कर्तव्य लोगों को कोरोना से बचाने के लिए जीवन रक्षक दवाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक निशुल्क आपूर्ति की जिम्मेदारी है । वहीं भूख से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर लोगों को खाने की व्यवस्था सरकार का प्रथम कर्तव्य है ।
पश्चिम चंपारण जिले में बाढ़ की विनाश लीला ने भारी तबाही पैदा किया है । बाढ़ से घीरे हुए लोगों को आपदा प्रबंधन द्वारा दिया जा रहा सहायता अपर्याप्त है । जलजमाव के चलते खेतों में धान की रोपनी संभव नहीं दिख रही है । किसानों द्वारा लगाए गए बिचड़े जल जमाव के चलते बर्बाद हो चुके हैं । खेत मजदूरों के सामने कोई काम नहीं है ।
ऐसी स्थिति में सभी गरीबों को 10 किलो प्रति व्यक्ति प्रति माह मुफ्त अनाज , प्रत्येक परिवार को दवा , तेल , साग सब्जी के लिए साढ़े सात हजार रुपए की विशेष सहायता । फसल नुकसान के लिए 15 हजार रुपए प्रति एकड़ हर्जाना । बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत तथा उनके रखरखाव की व्यवस्था के लिए 50 हजार रुपए प्रति परिवार मुआवजा । सभी को कोरोना वेक्सिन की गारंटी , जिले में आवागमन को सुचारु बनाने के लिए टूटे सड़कों की मरम्मती , सभी गांवों में सामुदायिक किचेन सेंटर के माध्यम से तीन महीने तक भोजन , खाने की सामग्री , संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक दवाइयां , प्लास्टिक , तिरपाल आदि की व्यवस्था करने की मांग की गई ।
प्रदर्शन को माकपा राज्य सचिवमंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव , भाकपा जिला मंत्री ओमप्रकाश क्रान्ति ने संबोधित किया । प्रदर्शन में भाकपा राज्य परिषद सदस्य जवाहर प्रसाद , माकपा जिला कमिटी सदस्य शंकर कुमार राव , जगरनाथ यादव , म. वहीद , सुनील यादव , म. सहीम , हरिओम यादव , सदरे आलम , मनौवर अंसारी , दोवाहकिम , रजूल अंसारी तथा भाकपा के जिला नेता राजीव रंजन झा , राधामोहन यादव , योगेंद्र शर्मा , सुबोध मुखिया , हरेंद्र दुबे , तारीक अनवर , सफेसर अली आदि ने नेतृत्व किया ।.

Post navigation

Previous: Bihar news महाटीकाकरण अभियान की सफलता को लेकर जीविका दीदियों ने किया बैठक
Next: Bihar news बलुआ गाँव में घुसा पंडई नदी का बाढ़ मचा कोहराम छात्र नेता ने निरीक्षण कर Twitter से दी बेतिया DM को सूचना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.