मेरठ न्यूज: टूटी हुई सड़को से जनता हुई परेशान।

IMG-20210630-WA0007
Share News

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में सूरज कुंड रोड़ से गांधी आश्रम जाने वाली सड़को की हालत बहुत ही खराब हुई पड़ी हैं यहां की टूटी हुई सड़़क इतनी खराब हुई पड़ी है।कि यह सड़़क जान को मुसीबत बनी हुई है। जगह-जगह से टुटी यह सड़क बारिश के पानी से और भर जाती है जिस कारण नाले का गंदा पानी सड़क पर आ जाता हैं। और बहता ही रहता है। इससे न सिर्फ लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है, बल्कि कीचड़ और गंदा पानी जमा होने की वजह से मच्छर और दुर्गंध से भी लोगों का बुरा हाल है। सड़कें भी जगह जगह टूटी हुई हैं। यह लोग इस सड़क पर गिरने के भय बहुत आराम से वाहनों को चलाते हैं। अगर ये गिर गए होते तो शारीरक चोट भी आ सकती थी वहीं दुसरी और गढ्ढो के डर से वाहन चालकों को बहुत ही धीरे वाहन चलाना पड़ रहा है। इससे वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है। इसके बावजूद सुविधाओं की कमी से लोग लगातार जूझ रहे हैं। इससे उन्हें छुटकारा नहीं मिल सका है। यह नगर निगम की लापरवाही ही तो हैं जो लोगों के जिदंगी से खिलवाड़ कर रहा है।किसी को भी किसी तरह की जनहानि हुई तो किया नगर निगम इसकी भरपाई कर पाऐगा।

Trending News