Agra News: बिना पंजीकरण टीकाकरण कराने आये युवा नहीं करा सके टीकाकरण
संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: सोमवार को बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण किया गया।टीकाकरण कराने को काफी संख्या में लोग पहुँचे।लेकिन बिना पंजीकरण वालों का टीकाकरण नहीं हो सका।दो दिन चले बिना पंजीकरण टीकाकरण के बाद सोमवार को केवल पंजीकरण कराने वालों को ही वैक्सीन लगाई गई।

टीकाकरण से पहले कोरोना टेस्ट किया गया।सोमवार को 65 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 43 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।सोमवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 40 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।वहीं 45 वर्ष से ऊपर वालों में 24 लोगों ने पहली तथा 16 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।

जबकि 60 से ऊपर वालों में 12लोगों ने पहली जबकि 18 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 10 लोगों का ही टीकाकरण हो सका।गावँ गावँ किए जा रहे टीकाकरण अभियान भी सोमवार को नहीं हुए।स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को केवल पंजीकृत लोगों का ही टीकाकरण किया गया।गाँव में टीकाकरण के बारे में पूछने पर बताया कि एक जुलाई से पुनः गाँवों में केम्प लगाकर टीकाकरण कराया जाएगा।