Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: देहात में हुआ टीकाकरण जांच में नहीं मिला कोई संक्रमित

जनवाद टाइम्स 28 June 2021
Share News
       

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: मंगलवार को बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण हुआ जिसमें दो सौ से अधिक ने टीका लगवाया।स्वास्थ्य केंद्र के अलावा मोबाइल टीम द्वारा गाँवों में भी टीकाकरण किया गया।टीकाकरण कराने को काफी संख्या में लोग पहुँचे। टीकाकरण से पहले कोरोना टेस्ट किया गया।

 

सोमवार को 101 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 101 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।सोमवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 80 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।वहीं 45 वर्ष से ऊपर वालों में 13 लोगों ने पहली तथा 2 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।जबकि 60 से ऊपर वालों में 6 लोगों ने पहली डोज लगवायी।वहीं 9 फ्रंटलाइन वर्कर ने भी टीका लगवाया।वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 90 लोगों ने वैक्सीन लगवायी।विक्रमपुर में 20,नरहौली में 20 तथा प्रताप पुरा में 10 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।

कॉलेज की छात्राओं ने कराया टीकाकरण

बाह के स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे टीकाकरण में युवाओं ने भी टीकाकरण कराया। इसमें भदावर विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने भी टीकाकरण कराया।कॉलेज की बी ए की छात्राओं रजनी, कंचन, राधा, सोनम,रिंकी,वर्षा आदि छात्राओं में टीकाकरण को लेकर उत्साह नजर आया।रजनी ने बताया कि पहले वह टीका लगवाने को लेकर चिंतित थी लेकिन जब परिवार के अन्य सदस्यों ने टीकाकरण कराया तो उसकी चिंता दूर हो गयी और उसने आज अपनी सहेलियों के साथ आकर टीका लगवाया है।उसने सभी से टीका लगवाने की अपील की।

Post navigation

Previous: Agra News: खनन माफियाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई मिट्टी से भरी तीन ट्रैक्टर ट्रॉली की जब्त
Next: Agra News: बिना पंजीकरण टीकाकरण कराने आये युवा नहीं करा सके टीकाकरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.