Agra News: खनन माफियाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई मिट्टी से भरी तीन ट्रैक्टर ट्रॉली की जब्त

IMG_20210628_163451
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: कोतवाली क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में रात के अंधेरे में किए जा रहे अवैध खनन पर पुलिस ने छापा मार कर तीन मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। खनन माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात मंसूरपुरा गांव में मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था।

IMG 20210628 163451 scaled

इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अवैध खनन कर रहे खनन माफियाओं को घेराबंदी करने का प्रयास किया।पुलिस को देख खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। खनन माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

IMG 20210628 163512 scaled

लेकिन पुलिस ने मिट्टी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अपने कब्जे में ले लिया।जिन्हें पुलिस थाने ले आई।पकड़े गए ट्रैक्टर ट्रालियों के नम्बरों के आधार पर पुलिस खनन माफियाओं के बारे में जानकारी जुटा रही थी।पुलिस की कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ था।

Trending News