मेरठ न्यूज: सड़क पर लगा भीषण जाम।

IMG-20210628-WA0031
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

देश में कोरोना महामारी के चलते काफी दिन लॉक डाउन लगाने के बाद अब सरकार द्वारा लॉक डाउन को खोलने की इजाजत दे दी गई। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से जनता का ध्यान रखते हुए। सप्ताह में दो दिन का लॉक डाउन लगाने के आदेश दे दिए गए थे। शनिवार और रविवार को लॉक डाउन रहेगा। ताकि कोविड 19 जैसी महामारी की चैन को जल्द से जल्द तोड़ा जा सके। लेकिन जनता को अपनी जान की कोई फिक्र नहीं है। लोग सड़को पर घूम रहे हैं बिना किसी वजह के। आपस में दूरी का ध्यान नहीं दे रहे हैं। मास्क नही लगा रहे हैं। कोविड 19 के नियमो की धजिया उड़ाते हुए लोग सड़को पर घूम रहे हैं। पब्लिक की भीड़ इतनी ज्यादा हो गई की आज दोपहर में हापुड़ रोड पर गाड़ियों का भीषण जाम लग गया। पब्लिक एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में रॉन्ग साइड में आसानी लगे। रॉन्ग साइड में आने जाने से दुर्घटना का भी डर बना रहता है। ट्रैफिक पुलिस को जाम को कंट्रोल में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। भयंकर गर्मी के बीच भी हमारा पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चला कर सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपने कार्य पर जुटी हुई है।

Trending News