Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News: ग्रामीणो की शिकायत पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में जांच करने पहुंची टीम

जनवाद टाइम्स 28 June 2021
IMG-20210628-WA0030
Share News
       

संवाददाता नूर मोहम्मद

अतरौलिया। बता दें अतरौलिया थानाक्षेत्र के भेदौरा गांव के ग्रामीणो की शिकायत पर दिनांक 27 जून को नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक जांच टीम गांव में पहुंची। जांच टीम ने लोगो का राशन कार्ड नम्बर सहित बयान नोट किया। इस जांच में लोगो मे कोटेदार के प्रति भारी आक्रोश दिखा। लोगो ने गांव में ही ‘कोटेदार को सस्पेंड करो’ का नारा लगाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बताते चलें कि दिनांक 7 जून को भेदौरा के ग्रामीणो ने मुख्यमंत्री कार्यालय को एक पत्र के माध्यम से राशन वितरण में हो रही घटतौली के मामले को अवगत कराया था।

IMG 20210628 WA0030

विरोध प्रदर्शन करतीं महिलाएं

जिसपर मुख्यमंत्री कार्यालय से जिलाधिकारी आज़मगढ़ को जांच कराने का निर्देश दिया गया। जिसके क्रम में 27 जून को जांच टीम ने पहुंचकर जांच किया। मीडिया से बातचीत करते हुए गांव के ही हेमंत कुमार ने बताया कि कोटेदार राशन वितरण में घटतौली करते हैं और प्रति यूनिट 1 किलोग्राम राशन काटते हैं। वहीं राशन 3 से 4 रु. प्रति किलोग्राम देते हैं। गांव के विजय कुमार ने बताया कि उनके घर मे 6 यूनिट है और 24 किलोग्राम राशन मिलता है, जबकि मानक के अनुसार उन्हें 30 किलोग्राम राशन मिलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जो सरकार द्वारा फ्री में राशन वितरित किया जा रहा है उसमें उन्हें केवल 20 किलोग्राम राशन मिलता है, जबकि मानक के अनुसार 30 किलोग्राम राशन मिलना चाहिए। ऐसे ही तमाम लोग थे जिनकी कोटेदार से कुछ न कुछ शिकायत थी। कुछ लोगो की शिकायत राशन वितरण में हो रही घटतौली से थी तो कुछ लोग कोटेदार के व्यवहार से नाराज थे। उनमें बहुत कम लोग ऐसे भी थे जिनको पूरा राशन मिल रहा था।

IMG 20210628 WA0031

कोटेदार की जांच कर रहे नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी आज़मगढ़ के निर्देश पर वह कोटा की जांच करने के लिए आये हैं। उन्होंने आगे कहा कि सबसे पहले भेदौरा गांव की हरिजन बस्ती में बयान नोट किया गया ततपश्चात मुस्लिम बस्ती का बयान नोट किया गया और आखिरी में राजभर बस्ती में बयान नोट किया गया। हम लोगो ने जांच पूरी कर ली है और लोगो का जो भी बयान है उसे सुरक्षित रख लिया गया है। जल्द ही हम इसे जिलाधिकारी महोदय को सौप देंगे। जांच टीम में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, आर. ओ. देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप यादव और कॉन्स्टेबल विजय यादव मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: New Delhi: डॉ. कमल टावरी (आईएएस) नेशनल अपनी पार्टी में मुख्य सलाहकार एवं रणनीतिकार के रूप में नियुक्त किये गए
Next: Azamgarh News :प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय के निर्देश पर बैंक समेत अन्य जगहों पर चला चेकिंग अभियान 

 

राशिफल

News Archive

dh0741367fa4ea414e8d5b9b2eb58bdcce_1ce049f7daaa4f249ad9f0c6b278f69b17773747510585c3721286c6f97de4bf22194a115da1e932237fbddfa196a300286c1b05330d9
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026

Latest News

  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.