Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: अभिषेक यादव “अंशुल यादव” ने जिला पंचायत अध्यक्ष इटावा के लिए निर्विरोध नामांकन किया

जनवाद टाइम्स इटावा 26 June 2021
Etawah News: Abhishek Yadav “Anshul Yadav” filed unopposed nomination for District Panchayat President Etawah

Etawah News: Abhishek Yadav “Anshul Yadav” filed unopposed nomination for District Panchayat President Etawah

Share News
       

संवाददाता इटावा

इटावा : जनपद इटावा में जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर फिर से समाजवादी पार्टी का कब्जा तय माना जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक उर्फ अंशुल यादव के अलावा अन्य किसी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि शनिवार को वह निर्विरोध अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इटावा से दूसरी बार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाएंगे। नामांकन में भीड़ की संभावना को लेकर जिला प्रशासन ने कक्ष के आसपास बैरिकेडिंग करवाकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

Etawah News: Abhishek Yadav “Anshul Yadav” filed unopposed nomination for District Panchayat President Etawah

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव ने अपने चाचा प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के साथ रणनीति बनाकर चुनाव में 24 में से 18 अपने गठबंधन के सदस्य निर्वाचित करवा लिए। भाजपा और बसपा का एक-एक सदस्य विजयी हुआ। इसके चलते अंशुल यादव के समक्ष किसी अन्य ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा। अपर जिलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को किसी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा है। 25 जुलाई को ही नामांकन पत्र खरीदने की आखिरी तारीख भी थी। अभिषेक उर्फ अंशुल यादव ने ही नामांकन पत्र के चार सेट बीते गुरुवार को खरीदे थे

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के इटावा में जिला पंचायत अध्यक्ष सीट के लिए अपना सियासी दांव चल दिया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की स्वीकृति पर उनके चचेरे भाई अभिषेक यादव उर्फ अंशुल को इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है। मुलायम सिंह यादव की प्रतिष्ठित सैफई पंचायत सीट से अभिषेक यादव ने सर्वाधिक मतों से फतह हासिल की थी। इससे पहले भी वह इस सीट पर जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं।

 

Post navigation

Previous: Agra News: पुलिस ने लूट के मोबाइल के साथ दो मोबाइल चोर किए गिरफ्तार
Next: Sambhal News: अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के बारे में चर्चा की गई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.