Etawah News: वह दिन अब दूर नहीं है जब भारत विश्व गुरु बनेगा।

IMG-20210621-WA0105
Share News

आशीष कुमार

इटावा: विकास खण्ड जसवंतनगर में दुनियां के अधिकांश देशों ने भारतीय योग को अपनाया है। वह दिन अब दूर नहीं है जब भारत विश्व गुरु बनेगा।
यह बातें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस के जिला संघ चालक राम नरेश शर्मा ने कहीं। यहां जीजीआईसी प्रांगण में आयोजित एक योग शिविर में उन्होंने कहा कि योग मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है इसके बिना निरोगी जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने योग की महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डाला और उत्कटासन त्रिकोणासन वीरभद्रासन वृक्षासन चक्रासन इत्यादि योग की विभिन्न क्रियाएं समझायीं।
इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, आरएसएस के खंड कार्यवाह राजकुमार यादव, श्रेयस मिश्रा, बबलू यादव, मनीष गुप्ता, बालक राम, विक्रम संखवार, प्रदीप पांडेय इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Trending News