Agra News: चंबल नदी घाट पर नहाने गई किशोरी पर मगरमच्छ का हमला गंभीर घायल

IMG-20210620-WA0095
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा
पिनाहट: थाना मंनसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव बरेंडा के चंबल नदी घाट पर परिजनों के साथ गंगा दशहरा नहाने गई किशोरी पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।परिजनों ने किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार निधि पुत्री गीताराम उम्र करीब 13 वर्ष निवासी वरेंडा थाना मनसुखपुरा रविवार को सुबह परिजनों के साथ गंगा दशहरा के अवसर पर चंबल नदी घाट पर नहाने गई थी।

IMG 20210620 WA0095 1

परिजनों के अनुसार तभी चंबल नदी किनारे पानी में नहाते समय अचानक एक मगरमच्छ ने किशोरी पर हमला बोल दिया और अपना शिकार बनाने के लिए खींचने का प्रयास किया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण एकत्रित हो गए शोर मचाने पर मगरमच्छ ने किशोरी की पीठ पर कटीली पूँछ मार दी और पानी में भाग गया।जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तत्काल घायल किशोरी को सीएचसी केंद्र पिनाहट लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों द्वारा घायल किशोरी का इलाज किया गया। इलाज के बाद परिजन किशोरी को घर ले गए। ग्रामीणों का कहना था अगर मौजूद लोगों द्वारा शोर शराबा नहीं किया जाता तो किशोरी की जान को खतरा हो सकता था।

Trending News