Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: चंबल नदी में नहाने गई महिला की गहरे पानी में डूबने से हुई मौत

जनवाद टाइम्स 21 June 2021
IMG-20210620-WA0057
Share News
       

संवाददाता सुशील चन्द्रा
पिनाहट: थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव विप्रावली में चंबल नदी घाट पर दशहरा पर नहाने गई महिला की नहाते समय गहरे पानी डूबने से मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार रामजसो पत्नी प्रेम शंकर उम्र करीब 24 वर्ष निवासी गुरुकुआं थाना नगला सिंघी फिरोजाबाद 2 सप्ताह पहले अपने मायके गांव विप्रावली आई थी।

IMG 20210620 WA0096 1

मृतका रामजसो फ़ाइल फ़ोटो

रविवार को सुबह महिला गंगा दशहरा पर विप्रावली गांव के चंबल नदी घाट पर नहाने के लिए परिजनों के साथ गई थी। चंबल नदी में नहाते समय महिला गहरे पानी में डूब गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन और एकत्रित ग्रामीणों में हड़कंप मच गया तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष पिनाहट प्रदीप कुमार चतुर्वेदी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए जहां उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी लेकर तत्काल पिनाहट चंबल नदी घाट से वन कर्मियों की मोटर बोट को मंगाकर स्थानीय गोताखोरों को बुलाया।

IMG 20210620 WA0057

जहां पुलिस ने वन कर्मियों एवं स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला को पानी से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब 2 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबी महिला को बाहर निकाला। परिजन तत्काल बेहोशी की हालत में महिला को सीएचसी केंद्र पिनाहट लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने महिला रामजसो को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों के अनुसार मृतक महिला के 4 पुत्रियां बताई गई है जिनके लालन-पालन को लेकर परिजन चिंतित हैं।

Post navigation

Previous: Agra News: चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने एक युवक को दबोचा
Next: Agra News: चंबल नदी घाट पर नहाने गई किशोरी पर मगरमच्छ का हमला गंभीर घायल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026

Latest News

  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.