संवाददाता भूपेंद्र सिंह
संभल: (असमोली) ग्राम बाबू खेड़ा में ग्राम प्रधान मोहम्मद सलीम साहब के आवास पर दिव्यांगों तथा विद्यवा,वृद्धजनों को लेकर एक जागरूक अभियान चलाया गया जिसमें विकास विकलांग सेवा समिति के अध्यक्ष आस मोहम्मद जी ने बताया कि जिन विकलांगों के पास विकलांगता के प्रमाण पत्र एवं पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। वह कैसे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, इसको अध्यक्ष जी ने विस्तार से बताया कि जो दिव्यांग, विधवा, वृद्धजन सरकारी योजना से वंचित हैं उनको सही ढंग से लाभ मिल सके इस उद्देश्य से समिति पिछले 4 माह से गांव गांव जाकर यह जागरूकता अभियान चला रही है विकास विकलांग सेवा समिति अध्यक्ष आस मोहम्मद आदेश कुमार अंकुर समाजसेवी रिजवान कसार सलीम प्रधान, कमला देवी,सकीना बेगम, अमर मति, मुनि पाल, शकुंतला, गुरु गोविंद, विकास, आदि लोग मौजूद रहे।