Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: ट्राले के टायर फटने से अनियंत्रित ट्राला दुकान में घुसा, चालक की मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 19 June 2021
PicsArt_06-19-02.45.16
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: नेशनल हाईवे से मौरंग लेने जा रहे ट्राले का अगला टायर फट जाने के कारण अनियंत्रित ट्राला सर्विस रोड के डिवाइडर से टकराकर रैलिंग तोड़कर एक दुकान में घुस गया। इस दौरान कूदकर जान बचाने की कोशिश करने वाले एटा जिला निवासी 35 वर्षीय चालक की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक देर रात 9 बजे के करीब हाईवे स्थित गोरख ढावा से पहले आगरा की ओर से इटावा जा रहे ट्राले का अगला टायर अचानक फट जाने से ट्रॉला अनियंत्रित हो गया और सर्विस रोड के डिवाइडर से जा टकराया जिससे वहां लगी लोहे की रेलिंग भी टूट गई। इसी दौरान करीब 35 वर्षीय चालक किसी तरह जान बचाने के लिए कूदने के प्रयास में उलझ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिचालक हादसा होते देख फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे थाना कोतवाली जसवंतनगर से उपनिरीक्षक राजवीर सिंह राजपूत, कांस्टेबल सलमान, शशांक ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मौके से मिले मोबाइल के आधार पर एटा जनपद निवासी परिजनों को सूचना दी गई तो परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ट्रॉला चालक का नाम यशवीर पुत्र रणवीर सिंह यादव निवासी नगला खना थाना अवागढ़ जिला एटा बताया है।

मृतक के छोटे भाई रवीश ने बताया कि ट्रॉला चालक उसका भाई यशवीर फिरोजाबाद से इटावा की ओर ट्रॉला में मौरंग लाने के लिए निकला था जिसकी यहां दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी बंटी और 7 वर्षीय बेटा आर्यन 4 वर्षीय बेटा प्रियांश को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Post navigation

Previous: कोरोना के चलते फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन
Next: Etawah News: सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मेडिकल एथिक्स सेमिनार आयोजन की वर्षगांठ मनायी गई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.