संवाददाता: रेनू
मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ग्रामीण के आदेशानुसार क्षेत्र में चोरी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना किठौर के कुशल मार्गदर्शन में थाना पुलिस द्वारा किठौर पुलिस द्वारा 18 जून को थाना किठौर पुलिस द्वारा गांव अमरपुर में हुई चोरी किए गए जेवरात एवं भैंस के साथ एक अभियुक्त आसिफ सन ऑफ मोमिन निवासी बाजार वाली मस्जिद कस्बा व थाना किठौर मेरठ के साथ गिरफ्तार किया गया इस संबंध में थाना किठौर पर मुकदमा आईपीसी पंजीकृत है अभियुक्त को जेल भेजा गया है।
थाना किठौर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में जगह जगह टीम बनाकर गैर कानूनी तरीके से धंधा करने वाले व चोरी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। ऐसे अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। किसी भी अपराधी को बक्शा नहीं जायेगा।