Etawah News: 21 जून को प्राथमिक विद्यालय शांति कॉलोनी में निःशुल्क कोरोना टीकाकरण कैम्प का आयोजन

IMG_20210618_125352
Share News

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: जनपद में नगर पालिका के द्वारा कोरोना जागरूक अभियान शुक्रवार को जिले के आई टी आई चौराहे स्थित शांति कॉलनी, शिव नगर, अड्डा जालिम, मैनपुरी फाटक, प्रभु का अड्डा, रणवीर नगर, एच एन नगर आदि मुहल्लों में किया गया। जिसमे नगर पालिका से भेजी गई टीम ने घर घर जाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन के लिए जागरूक किया। तीन दिन जागरूक करने के बाद 21 जून को रणवीर नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय शांति कॉलोनी में टीकाकरण का कैम्प लगा कर लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जागरूकता अभियान टीम के साथ जिला प्रोग्राम मैनेजर सुनील कुमार जी साथ मे क्षेत्र के लोगो को जागरूक करते नजर आए।

Etawah News: Free corona vaccination camp organized on 21st June in primary school Shanti Colony

डीपीएम सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय शांति कॉलोनी क्षेत्र में अभियान को लेकर माइक्रोप्लान के अनुरूप कार्य किया जा रहा है, वहीं जनपद के अन्य क्षेत्रों में नगर पालिका द्वारा बनाई गई अन्य टीम किस प्रकार लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रही है, इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में 10 से 12 टीमें बनाई गई हैं। टीमें तीन दिन लोगों को जागरूक कर अगले दिन कोरोना टीका लगाएंगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि कोरोना टीकाकरण की सुविधा आपके क्षेत्र में 21 जून को रणवीर नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय शांति कॉलोनी में निःशुल्क दी जाएगी, इस कैम्प का आयोजन 21 जून सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा, अतः आप सभी क्षेत्रवासी अपना अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है।

क्षेत्र में जागरूकता अभियान में डीपीएम सुनील कुमार के साथ डीसी हिमांशु यादव, अनिल कुमार, ईश्वर गुप्ता, संजय यादव, दीपक कुमार, इंद्रपाल सिंह, विपिन यादव, उपस्थित रहे।

Trending News