संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: थाना चित्राहाट क्षेत्र के अंतर्गत गांव पारना मोड़ के पास बुधवार की देर रात को थानाध्यक्ष चित्राहाट महेंद्र सिंह ने भदौरिया पुलिस कर्मियों के साथ संदिग्ध व्यक्ति वाहन चैकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा अवैध तस्करी की सूचना मिली जिस पर पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई। तभी मार्ग पर एक व्यक्ति को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया जिस पर वह खेतों में कूद कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर भाग रहे युवक को दबोच लिया।

पुलिस कर्मियों द्वारा पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर थैले में रखा 1 किलो 140 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गयी। जहां पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम भूपेंद्र सिंह निवासी पुराचतुर्भुज चित्राहाट बताया। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ा गया आरोपी अभी क्षेत्र में गांजे की तस्करी का धंधा कर रहा था जिसकी सूचना पुलिस को मिल रही थी। पकड़े गए गांजा तस्कर को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया।