Bihar news जल संसाधन विभाग सालों भर सोए रहता है बरसात में लूट का खेल – खेलता है- विधायक

IMG-20210617-WA0038
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया जल संसाधन विभाग सालों भर सोये रहता है, जिसके कारण आज बरसात के सुरूआत में ही सिकटा सुर्यपुर बांध, छपयीनिया बांध का निर्माण नहीं होने के कारण हजारों एकड़ भूमि पर जलजमाव हो गया है, खेती करना मुश्किल हो गया है, जनता का जनजीवन तबाह हो गया है, इस कठिन समय में विभाग लूट का खेल खेलता है, उक्त बात भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा
आगे जल संसाधन विभाग से मांग करते हुए कहा कि कठिया मठिया के पास सतमांका नदी पर बांध बना है उसमें रेलवे के पास वाला हिस्सा अभी तक नहीं बना है, यानि कुछ हिस्सा बाकी है जिसके कारण कंगली, मंडीहा बसंतपुर आदि गाँवो पर बाढ़ का पानी खतरा बढ़ गया है, वही धर्मपुर के पास त्रिवेणी नहर टूटने का खतरा है जिससे सिकटा बाजार,धर्मपुर आदि गाँव की हजारों हजार की आबादी संकट मे घिर जाएगी, ऐसे में उपरोक्त स्थानों पर माले विधायक ने तत्काल, अभिलंब मरम्मत कराने की मांग किया,
बरसात की पानी के कारण सिकरहना नदी पुल से लेकर हमेशडा गाँव तक पहुँच सड़क छतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण बाजार हाट से जनता का आवागमन बाधित हो चुका है, जनता काफी परेशानी का सामना कर रहीं हैं, जिसे तत्काल प्रभाव से पुर्ननिर्माण कराने तथा सिकहरना नदी के उत्तरी किनारे सिकहरना नदी पुल से लेकर हमेशडा गाँव से पुरब तक जगह जगह कटाव रोधी ठोकर बनाने की मांग लम्बे समय से किया जा रहा है उसे भी तत्काल बनाने की मांग किया
जिसके कारण आम जनता मुसीबत जलती है, इनरवा गाँव और बाजार, भंगहा आदि गाँव में हो रहें कटाव से तत्काल बचाने के लिए जगह जगह कटाव रोधी ठोकर बनाने वही करतहाॅ नदी से नरकटिया गाँव को बचाने के लिए भी नदी में कटाव रोधी ठोकर बनाने की मांग किया. फोटो

Trending News