Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar. News जिलाधिकारी द्वारा मंगलपुर घाट का लिया गया जायजा।

जनवाद टाइम्स इटावा 16 June 2021
Bihar. News District Magistrate took stock of Mangalpur Ghat.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह।

बेतिया जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज दिनांक 16.06.2021 को बगहा-02 प्रखंड अंतर्गत मंगलपुर घाट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि तटबंधों/घाटों की सुरक्षा हेतु सभी कारगर उपाय सुनिश्चित किये जाय। इसके साथ ही सभी संबंधित अधिकारी, कार्यपालक अभियंता तटबंधों/घाटों की सतत निगरानी करते रहें। इस कार्य को अचूक रूप से करना है ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं होने पाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता तथा अन्य अधिकारी, कर्मी तटबंधों पर पूरी सतर्कता के साथ 24×7 पेट्रोलिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निदेश दिया कि पेट्रोलिंग के क्रम में प्राप्त छोटी-छोटी जानकारियां भी अविलंब प्रतिवेदित करेंगे ताकि ससमय उसका निराकरण किया जा सके। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन स्थानों पर कटाव की संभावना ज्यादा है वहाँ पर्याप्त मात्रा में सभी बाढ़ सुरक्षात्मक सामग्रियां उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि नेपाल में भारी बारिश होने तथा पश्चिम चम्पारण जिले में अत्यधिक वर्षापात, वज्रपात एवं बाढ़ की संभावना के मद्देनजर हाई अलर्ट कर दिया गया है। गंडक बराज द्वारा 04 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी डिस्चार्ज किया है जिससे नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ते जा रहा है। आज रात्रि में और भी अधिक पानी डिस्चार्ज होने की संभावना है। सभी बीडीओ, सीओ, कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता तथा अन्य पदाधिकारी पूरी सतर्कता के साथ तटबंधों का लगातार निरीक्षण करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि रिंग बांधों पर विशेष नजर रखने की आवश्यकता है। जहाँ-जहाँ प्रेशर प्वाइंट हैं वहाँ सुरक्षात्मक उपाय तुरंत किया जाय। उन्होंने कहा कि निचले स्थानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाया जा रहा है। इस कार्य में सभी बीडीओ, सीओ एवं जनप्रतिनिधि गण भी लगे हुए हैं। कटाव वाले स्थलों तथा संभावित बाढ़ वाले स्थलों पर प्रॉपर माइकिंग के द्वारा लोगों को सचेत किया जा रहा है तथा उन्हें सुरक्षित स्थलों पर रहने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि रेन कट एवं रैट होल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जहाँ कहीं भी रेन कट एवं रैट होल मिले, तुरंत मरामती करायी जाए। इस कार्य मे किसी भी प्रकार की शिथिलता पर संबंधित अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभी के समय में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। अंचलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे बिना अनुमति के नावों का परिचालन नहीं हो। अगर किसी व्यक्ति के द्वारा आगाह करने के बावजूद नावों का परिचालन किया जा रहा है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए नाव को जब्त कर लिया जाय।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिलास्तर से निर्गत गाइड लाइन का अचूक रूप से शत-प्रतिशत पालन किया जाय। बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य को पूरी तत्परतापूर्वक किया जाय। आपदा की इस घड़ी में सभी को मिलजुल कर जिलेवासियों की रक्षा करनी है।

जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश, जिले में अत्यधिक वर्षापात होने से नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इससे जिले में बाढ़ की संभावना बनी हुई है। सभी लोग पूरी तरह सावधानी बरतें। विशेषकर छोटे बच्चों को किनारे नहीं जाने दें, थोड़ी सी असावधानी से कोई हादसा हो सकता है। निचले स्थानों पर रहने वाले व्यक्ति सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकले। जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति से निपटने हेतु पूरी तरह तैयार है। जिला प्रशासन रात दिन मेहनत कर रहा है। सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रखा गया ताकि जिलेवासियों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने जिलेवासियों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। जिला प्रशासन पल-पल की गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है। बगहा में एनडीआरएफ की एक टीम पूरी मुस्तैदी से राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है।

इस अवसर पर सहायक समाहर्त्ता, एस. सेधु माधवन, अपर समाहर्ता, नंदकिशोर साह, एसडीएम, बगहा, शेखर आनंद, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, बैधनाथ प्रसाद, बगहा-01 एवं 02 के बीडीओ/सीओ, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।.

Post navigation

Previous: Bihar. News मुख्यमंत्री हिसाब दो आंदोलन
Next: Agra News: मानसिक उत्पीड़न के चलते हुई पहले पति की मृत्यु अब छोटे देवर पर भी बना रही शादी का दबाव दे रही धमकियां

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.