Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सपा नेता व गैंगस्टर धर्मेंद यादव को आत्मसमर्पण से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स इटावा 14 June 2021
IMG_20210614_200524
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा:: इटावा-औरैया पुलिस के लिए पिछले 10 दिन से चुनौती बने 25 हजार रुपये के इनामी सपा नेता धर्मेद्र यादव को सोमवार सुबह कोर्ट में सरेंडर करने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया। वह औरैया में सपा युवजन सभा का जिलाध्यक्ष है और हाल ही में जिला पंचायत सदस्य भी चुना गया है।

Etawah News: Police arrested SP leader and gangster Dharmendra Yadav before surrendering

एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि धर्मेद्र को गिरफ्तार करने के लिए एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के नेतृत्व में एसओजी, थाना सिविल लाइन पुलिस के साथ ही आठ टीमें लगाई गई थीं। पुलिस टीमें आसपास के एक दर्जन जिलों में लगातार छापेमारी कर रहीं थीं। पुलिस के दबाव में वह न्यायालय में सरेंडर करने की फिराक में सोमवार को कचहरी के गेट नंबर तीन की तरफ जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि उस पर दिबियापुर थाने में गैंगस्टर समेत 30 मुकदमे दर्ज हैं। जुलूस निकालने में थाना सिविल लाइन इटावा में धारा 22/23 उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा लिखा गया था। बताया कि बाकी आरोपितों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द पकड़ कर जेल भेजा जाएगा। हालांकि, अधिकांश आरोपित व वाहन औरैया जिले के हैं।

Etawah News: Police arrested SP leader and gangster Dharmendra Yadav before surrendering

बीती पांच जून को इटावा जेल से रिहा होने के बाद औरैया जाते समय नेशनल हाईवे पर 200 गाड़ियों के साथ जुलूस निकालने के मामले में पुलिस धर्मेद्र यादव की तलाश में जुटी थी। पुलिस अब तक 39 लोगों की गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि 29 वाहन कब्जे में लिए गए हैं। इटावा पुलिस ने उसपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज़ : साप्ताहिक बंदी के खुलते ही सड़को पर हुई जमकर भीड़
Next: Agra News: टीकाकरण की घट रही है रफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.