Agra News: टीकाकरण की घट रही है रफ्तार
संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: सोमवार को देहात के बाह और बटेश्वर के केन्द्र पर टीकाकरण किया गया।जिसमें केवल सौ लोगों ने ही टीकाकरण का लाभ लिया।टीकाकरण से पहले कोरोना टेस्ट किया गया।शनिवार को 136 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 136लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें विक्रमपुर निवासी एक व्यक्ति संक्रमित मिला।

सोमवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के मात्र 40 लोगों ने ही टीकाकरण कराया।वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 30 लोगों ने 45 वर्ष से ऊपर के 12 लोगों ने जबकि 60 से ऊपर के 8 लोगों ने वैक्सीन लगवायी।देहात में कोरोना संक्रमण के घटने के बाद टीकाकरण कराने वालों की संख्या लगातार घटती जा रही है।