Azamgarh News: बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को हुई आसानी।

Azamgarh News: Ease for consumers to pay electricity bill.
Share News

संवाददाता- नूर मोहम्मद

अतरौलिया। बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को हुई आसानी। बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित “बिजली बिल सखी ” संस्था नाम की महिलाओं को बिजली उपभोक्ताओं को सहूलियत को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में समूह द्वारा बिजली बिल भुगतान कराया जा रहा है ।जिसमें जय मंगल स्वयं सहायता समूह कि पूनम यादव तथा स्वरूपा सहित ब्लाक के अंतर्गत विजली बिल सखी की अतरौलिया विद्युत उप केंद्र पर टीम बनाई गई है जो नगर पंचायत समेत ग्रामीण अंचलों में डोर टू डोर जाकर बिजली बिल मीटर रीडिंग के अनुसार भुगतान करेंगी। तत्पश्चात उपभोक्ताओं को बिजली बिल की रसीद भी मौके पर ही देंगी ।इस तरह अब समूह की महिलाओं द्वारा बिजली बिल के भुगतान में उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं होगी तथा उनके घर पर ही जाकर समूह की विजली बिल सखी नामक महिलाएं बिजली बिल भुगतान नगद कैश द्वारा करेंगी और उन्हें रसीद प्राप्त कराएंगी।

You may have missed