Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: कुरसेना गांव में गंदगी से भरा तालाब दे रहा बीमारियों को दावत

जनवाद टाइम्स इटावा 13 June 2021
IMG-20210613-WA0012
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: क्षेत्र के हाईवे से लगे गांव कुर्सेना में कई सालों से साफ सफाई न होने के कारण तालाब का गंदा पानी दरवाजों तक भरा है। नगर से कुछ दूर हाईवे पर बसे कुरसेना गांव में वैसे तो दो तालाब हैं लेकिन अधिकांश घरों का गंदा पानी सिर्फ एक ही तालाब में जाता है। दोनों तालाबों का पानी बारिश के दौरान नदी तक जाने के लिए व्यवस्था ना होने के कारण आसपास के खेतों में भर जाता है जिससे किसानों की लाखों रुपए की फसलें खराब हो जाती हैं।

Etawah News: A pond full of dirt in Kursena village is giving feast to diseases

चिलचिलाती जून महीने की गर्मी में भी तालाब का ओवरफ्लो होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बारिश के दौरान आसपास के दर्जनों घर बारिश के गंदे पानी से लबालब हो जाते हैं और इन घरों के लोग बमुश्किल घरों से बाहर निकल पाते हैं उन्हें मजबूरन घरों में ही कैद रहना पड़ता है। हाईवे की ओर से गया पक्का नाला तालाब तक गंदगी से बुरी तरह अटा पड़ा हुआ है जबकि तालाब में व्याप्त गंदगी को देखने से पता चलता है कि पिछले कई सालों से उसकी सफाई नहीं हुई है इस कारण तमाम गंदगी भरी पड़ी है और मक्खी मच्छर इत्यादि पनप रहे हैं जिससे बीमारियों के बढ़ने का खतरा बना हुआ है। बाल्मीकि बस्ती की ओर तो अनिल, गुड्डू, राजेश, संजय इत्यादि के चबूतरों पर तालाब का गंदा पानी भरा हुआ है और गली खड़ंजा व सीसी भी गंदे पानी से लबालब है।

मोहल्ले का एक हैंडपंप जो सड़क के किनारे है उसे भी तालाब के गंदे पानी व घास ने घेर लिया है जिससे मोहल्ले के लोग अब पेयजल के लिए भी तरस रहे हैं, ग्रामीण सुनील यादव, मेघ सिंह व सुनील टुंडे के अनुसार कई बार उच्चाधिकारियों को इस तालाब की सफाई कराने के लिए अवगत कराया गया किंतु नतीजा ढाक के तीन पात रहा। हालांकि सरकार तालाबों की साफ-सफाई पर लगातार जोर दे रही है अब देखना यह है कि कुरसेना गांव के इस तालाब की साफ सफाई हो पाती है कि नहीं। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से इस तालाब को शीघ्र साफ करवाए जाने की मांग की है।

Post navigation

Previous: Etawah News: किशोर का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली।
Next: UP Board 2021: नहीं जारी होगी यूपी बोर्ड की 10वीं 12वीं की मेरिट लिस्ट, पढ़ें रिजल्ट से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.