Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को घरवालों ने बंधक बना कर पीट-पीटकर की हत्या

जनवाद टाइम्स इटावा 12 June 2021
IMG-20210612-WA0018
Share News
       

संवाददाता महेश कुमार
इटावा: जनपद में थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत अंगुपुर गोपालपुरा गांव में देर रात चोरी से प्रेमिका से घर पर मिलने आये प्रेमी की परिवारीजनों ने बबूल के पेड़ से बांधकर पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक के शव को छोडकर फरार हो गए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान मैनपुरी जनपद के थाना कुर्रा क्षेत्र के नगला वीरे निवासी अनिल यादव उर्फ अनिल शास्त्री के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने उधार के पैसे मांगने पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक साधुराम ने बताया कि थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत अंगुपुर गोपालपुर गांव में 40 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या करने की वारदात सामने आयी है।

Etawah News: The lover, who went to meet his girlfriend, was taken hostage and thrashed to death by his family members.

मृतक मैनपुरी जनपद के थाना कुर्रा क्षेत्रा का निवासी है। जानकारी करने पर पता चला है कि मृतक गांव में रहने वाली लता नाम की प्रेमिका से देर रात घर मे चोरी से मिलने आया था जिसे परिवारीजनों ने देख लिया और आक्रोशित होकर उसे बबूल के पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए है। मृतक की प्रेमिका लता शादीशुदा है लता का पति सूरत में और जेठ भिवाड़ी में रहता है।

पुलिस ने लता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वही मृतक युवक के परिजनों ने आरोपी परिवार पर एक लाख रुपये बकाया होने का आरोप लगाते हुए बताया है कि मृतक को पैसे बापिस देने के लिए लता के परिवारीजनों ने घर पर बुलाया था और उसकी हत्या कर दी है पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Post navigation

Previous: Azamgarh News: नहरों की साफ-सफाई तथा पानी ना आने से किसानों में आक्रोश।
Next: Etawah News: सब्जी विक्रेता की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.