Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: तिलकोत्सव कार्यक्रम में डीजे पर नाचने को लेकर चले लाठी-डंडे, एक वृद्ध की मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 12 June 2021
PicsArt_06-12-02.17.55
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवन्तनगर/इटावा: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय भूपत में तिलकोत्सव कार्यक्रम के बीच डीजे पर नाचने के दौरान हुए विवाद को लेकर लाठी-डंडे चले और बीच-बचाव कर रहे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जबकि एक दंपति घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। इस मामले में 7 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात गांव के चंद्रभान पाल के लड़के के तिलकोत्सव का कार्यक्रम था। जिसके लिए डीजे मंगवा कर युवक मंगल दल के मैदान परिसर में बजाया जा रहा था। जहां बच्चे उस पर नाच रहे थे। नाचते-नाचते बच्चों के बीच रात्रि लगभग 9 बजे झगड़ा हुआ तो आसपास बैठे लोगों ने समझा-बुझाकर झगड़ा शांत करा दिया। बच्चों ने मारपीट की बात अपने अपने घरों पर बताइ तो नशे में धुत कुछ लोग लाठी डंडा लेकर निकल आए और उन्होंने कमलेश पुत्र जगत राम पर रात्रि लगभग 10 बजे हमला बोल दिया उसकी पत्नी श्रीमती कुसुमा ने उसे बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे भी नहीं छोड़ा। इस बीच गांव के ही महिपाल सिंह पुत्र बाबूराम ने बीच-बचाव की कोशिश की, उसी बीच वह सड़क पर गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई। वह किस तरह गिरा और किस तरह उसकी मृत्यु हुई इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं गर्म है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही उसकी मृत्यु के रहस्य से पर्दा उठ सकेगा।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसवंतनगर नवरत्न गौतम के अनुसार रात्रि लगभग पौने ग्यारह बजे उनके पास मुकेश पुत्र निरोत्तम सिंह ने फ़ोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर तुरंत वे घटनास्थल पर रवाना हुए और वहां पर पड़े महिपाल सिंह कमलेश एवं श्रीमती कुशमा को इटावा जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां डॉक्टरों ने महिपाल सिंह 58 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई आसाराम पुत्र बाबूराम निवासी कटेखेड़ा, सराय भूपत ने इस घटना में 7 लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली जसवंतनगर में अभियोग पंजीकृत कराया है जिसमें रामबरन, रामशंकर, प्रेम सिंह, सनोज,आशिक, पुष्पेंद्र व पवन आकर उनके भाई मैंपाल सिंह तथा कमलेश व उसकी पत्नी को मारने पीटने लगे जिससे महिपाल की मृत्यु हो गई और कमलेश व उसकी पत्नी कुसुमा घायल हो गयी हैं। पुलिस ने घटनास्थल से डीजे का सामान बरामद किया है।

Post navigation

Previous: Agra News: विधायक एवं सीडीओ ने ग्राम प्रधानों एवं कर्मचारियों के साथ की बैठक
Next: Karnataka News: जाने-माने साहित्यकार डॉ. सिद्ध लिंगैया का कोरोना से निधन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.