संवाददाता महेश कुमार
इटावा: वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों की मांगों को लेकर समाजवादी शिक्षक सभा ने सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा को सौंपा ज्ञापन। शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष गौरव यादव ने बताया कि कोरोना के चलते पिछले 15 माह से विद्यालय बंद चल रहे है। विद्यालय प्रबंधन किसी तरह शिक्षकों को वेतन दे रहा था लेकिन पिछले 6 माह से विद्यायल प्रबन्धन शिक्षकों को वेतन देने में असमर्थ हो गया है। ऐसे में शिक्षकों के परिवारों की दयनीय स्तिथि हो गई है।
मांगो को लेकर समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष गौरव यादव ने नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि शिक्षकों को न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मानदेय दिया जाए और शिक्षकों को कोरोना वॉरियर घोषित किया जाये। ज्ञापन देने वालो मे जिला उपाध्यक्ष शिवमंगल सिंह, जिला सचिव अशोक कुमार, विवेक यादव, विधानसभा अध्यक्ष जसवंनगर प्रतीक यादव सहित विभिन्न विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
ज्यादातर स्कूल मानदेय शिक्षकों के सहारे
समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष गौरव यादव ने कहा कि प्रदेश के ज्यादातर माध्यमिक विद्यालय मानदेय शिक्षकों के सहारे चल रहे है। स्कूलों को बेहतरी की ओर अग्रसर किए हुए हैं। वित्तविहीन शिक्षक नियमित स्कूल जाते हैं। उसी का नतीजा है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं को बेहतर अंक प्राप्त हुआ है। बावजूद इसके वित्तविहीन शिक्षकों के लिए कोई आवाज तक नहीं उठाता है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि सभी को मानदेय दिए जाने की व्यवस्था करे।
बेहतर समाज का निर्माण करता है शिक्षक
उन्होंने कहा कि बेहतर समाज का निर्माण शिक्षक के माध्यम से होता है। एक शिक्षक ही बेहतर शिक्षार्थी तैयार करता है। वही विद्यार्थी आगे चलकर समाज और देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को मजबूत इच्छा शक्ति दिखाना चाहिए। शिक्षकों के प्रति बेहतर रवैया होनी चाहिए। ताकि शिक्षकों का हौसला बना रहे।