मेरठ न्यूज़: सीयूजी नंबर पर मांगी जा रही मदद।

IMG-20210530-WA0059
Share News

संवाददाता : रेनू

मेरठ जिले में एक मुहीम की शुरुआत की थी। जिसमे ये कोशिश की जा रही है कि शहर भर में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। मेरठ जिले में 30 मई को मोबाइल नंबर 9568798314 से कोतवाली सीयूजी नंबर पर सुधा नाम की महिला द्वारा फोन करके राशन की मांग की गई।सबसे पहले अपनी परेशानी बताई। उन्होंने पुलिस से कहा कि, मैं सुधा बोल रही हूंँ। पति और चार छोटे बच्चें है। पति व खुद मजदूरी करके गुजारा कर रहे थे। अचानक ही कोरोना संक्रमण के चलते लाकडाउन लग गया, जिसके कारण मजदूरी नहीं मिल पा रही हूं। इसलिए घर में राशन खत्म हो गया है। बच्चे को भी खाना नहीं खिला पा रही हूं। बातें सुनते ही कोतवाली पुलिस टीम ने इतनी बात सुनते ही तुरंत ही एक्शन लेते हुए। सुधा के घर 10 किलो आटा 5 किलो चावल मसाले सबजियाँ सामग्री का पेकिट तैयार करवा कर महिला के घर एक महीने का राशन पहुंचाया ।और यह भी कहा कि और भी किसी को खाने की परेशानी हो तो वह समपर्क करें।तुरंत आपको राशन मुहैया कराया जाएगा। कोई भी भूखा न सोएं। बेझिझक हमसे सम्पर्क कर सकता है।

You may have missed