Agra News: भाजपाइयों के सेवा सप्ताह दिवस कार्यक्रम में विधायक ने लोगों को जागरुक कर बांटे मास्क

IMG-20210530-WA0071
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह/पिनाहट: पिनाहट और बाह थाना क्षेत्र के गांवों में भाजपाइयों ने केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सेवा सप्ताह दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें क्षेत्रीय विधायक ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।साथ ही लोगों को मास्क वितरित किए।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव अरनोटा, दलईपुरा,राटौटी, में केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम दिवस का आयोजन किया।

IMG 20210530 WA0071

जिसमें पहुंची क्षेत्रीय विधायक पक्षालिका सिंह भदावर ने उपस्थित ग्रामीणों को कार्यक्रम के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और साथ ही लोगों को अपने गांव और आसपास में साफ सफाई व्यवस्था के साथ कोरोना महामारी से बचने और सुरक्षित रहने के लिए मास्क लगाने एवं कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखें ताकि खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

IMG 20210530 WA0076

मास्क वितरण करतीं विधायक पक्षालिका सिंह

साथ ही अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीकाकरण कराएं। ताकि इस महामारी से बचा जा सके। किसी भी अफवाह एवं बहकावे में ना आकर परिवार के सभी सदस्यों का वैक्सीनेशन कराएं।पिनाहट के बाद बाह के विक्रमपुर गावँ में भी क्षेत्रीय विधायक ने लोगों को जागरुक करने के साथ मास्क वितरित किये।इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

You may have missed