Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: चंबल नदी से ऊंटों द्वारा हो रहे अवैध बालू खनन का वीडियो वायरल पर पुलिस ने की कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 May 2021
IMG-20210512-WA0021
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के करकौली में चंबल नदी का जलस्तर कम होने के कारण इन दिनों मध्य प्रदेश की सीमा में ऊंटों से बालू का अवैध खनन किया जा रहा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।अवैध बालू को लाद कर खनन कर्ता ऊंटों से मध्य प्रदेश सीमा से चंबल नदी पार कर यूपी की सीमा में खपा रहे थे। खनन कर्ताओं द्वारा दर्जनों ऊंटों से हो रहे अवैध बालू खनन से नेस्टिंग सीजन में घडियाल, मगरमच्छ और कछुओं के अण्डे नष्ट होने का खतरा पैदा हो गया था।

IMG 20210512 WA0021

चंबल में संरक्षित विलुप्त प्राय घड़ियाल के अंडे एकांत स्थान पर चंबल की बालू में रखे होते हैं। जिनके नष्ट होने का खतरा खनन से ज्यादा बढ़ जाता है। 2 दिन पूर्व चंबल नदी क्षेत्र से ऊंटों से हो रहे अवैध खनन का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से पुलिस एवं वन विभाग में हडकम्प मच गया। वायरल वीडियो को लेकर थानाध्यक्ष मनसुख पुरा कैलाश चंद्र ने पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की और अवैध खनन करने वाले ऊंटों के मालिक 22 अज्ञात खनन कर्ताओं के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम बालू चोरी की धारा 379,27,29,50,51 खनिज विकास अधिनियम 4,21, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान 3,4 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की। बुधवार को सुबह पुलिस ने एक दर्जन खनन कर्ताओं को पहचान कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

IMG 20210512 WA0021

गिरफ्तार किए गए खनन कर्ताओं में सोनू तौमर पुत्र राजपाल निवासी पलोखरा थाना मंसुखपुरा, मुरारीलाल निषाद पुत्र रामसनेही,होली राम निषाद पुत्र कल्याण सिंह,संजय नाई पुत्र श्री पति,सूरज नाई पुत्र दामोदर,सुभाष उर्फ भोला नाई पुत्र पप्पू,गोरेलाल पुत्र लोकेंद्र निवासी करकौली का पुरा थाना मंसुखपुरा, सुख लाल पुत्र निहाल सिंह,रामस्वरूप पुत्र अमर सिंह, रहीसुद्दीन पुत्र बाजिद खान,शकील खां पुत्र शाहिद खान,सिराजुद्दीन पुत्र बाजिद खान निवासी बड़ापुरा थाना मंसुखपुरा जनपद आगरा हैं।

 

मध्यप्रदेश की सीमा से नदी पार कर उत्तर प्रदेश गाँवों में खपायी जाती है अवैध बालू:

मंसुखपुरा के करकौली घाट का वायरल हुआ वीडियो में चंबल नदी पार कर मध्य प्रदेश से बालू से लदे श्रंखलाबद्ध ऊंट पर खनन करता अवैध बालू लाकर उत्तर प्रदेश सीमा में लेकर आते हैं और खरीदारों को ऊंची कीमत पर बालू बेची जाती है। नदी का जलस्तर कम होने की बजह से खननकर्ता आसानी से आर पार हो जाते है। खनिज बालू में घडियाल मगरमच्छ और कछुओं के अण्डों के जाने और उनके पैरों से कुचले जाने का खतरा पैदा हो जाता है। वायरल वीडियो की छानबीन में वन विभाग की टीम भी जुट गई थी।वहीं इसी संदर्भ में थानाध्यक्ष मनसुखपुरा कैलाश चंद्र बाबू के मुताबिक पुलिस द्वारा एक दर्जन खनन कर्ताओं को पहचान कर गिरफ्तार किया गया है जिन्हें कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है। अन्य खनन कर्ताओं की पहचान कर दबिश दी जा रही है।

Post navigation

Previous: Agra News: कोरोना वैक्सीन लगवाने को युवाओं में दिख रहा है उत्साह
Next: Agra News: गृहक्लेश के चलते युवक ने फाँसी के फंदे पर लटककर दी जान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.