Agra News: कोरोना वैक्सीन लगवाने को युवाओं में दिख रहा है उत्साह

IMG_20210512_190920
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कोरोना संक्रमण से वचाव के लिए टीकाकरण चल रहा है।टीकाकरण में 18 से 44 तक के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगायी जा रही है।

IMG 20210512 190920

बुधवार को बाह सी एच सी पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसमें 18 से 44 वर्ष तक के 65 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गयी जबकि 45 से 60 वर्ष तक के 25 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 80 लोगों को दूसरी डोज दी गयी तथा 60 से ऊपर के 15 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज जबकि 20 लोगों को दूसरी डोज दी गयी।

IMG 20210512 111306 scaled

बाह स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने आये 28 वर्षीय मोहित शर्मा ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई।कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है।हारेगा कोरोना जीतेगा इंडिया।

Trending News