Agra News: गृहक्लेश के चलते युवक ने फाँसी के फंदे पर लटककर दी जान

IMG_20210512_193331
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जरार में बुधवार सुबह गृहक्लेश के चलते एक युवक फांसी के फंदे पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार धीरज पुत्र  शैलेश राठौर 22 वर्ष निवासी पानी की टंकी कस्बा जरार का मंगलवार की रात अपनी पत्नी से खाने पीने को लेकर विवाद हो गया था।

IMG 20210512 193331

बुधवार सुबह फिर से दोनों में विवाद हो गया और  उक्त युवक घर में लगे गाटर के हुक से गले में फंदा डालकर झूल गया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जब पत्नी ने पति को फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

IMG 20210512 193331

मृतक धीरज फ़ाइल फोटो

प्रभारी निरीक्षक विनोद पवार ने बताया कि उक्त मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों से पता चला कि युवक धीरज की डेढ़ वर्ष पहले ही फिरोजाबाद क्षेत्र से सुरभि से शादी हुई थी और दोनों पर एक माह का एक बच्चा भी है। पति-पत्नी में आए दिन शराब पीने को लेकर विवाद रहता था।

Trending News