Agra News: दो बाइकों में हुई भिड़ंत में दो युवकों की हुई मौत, महिला और बच्ची हुए घायल

IMG-20210428-WA0039
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

पिनाहट: पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत भदरौली पिनाहट मार्ग पर कुकथरी गांव के पास दो बाइकों में आमने सामने से भिड़ंत हो गई जिसमें बाइकों पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक महिला सहित बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए ।

IMG 20210428 WA0039

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को सुखीपुरा गांव निवासी होशियार सिह पुत्र भागीरथ उम्र करीब 25 बर्ष, बटेश्वर में अपने मामा के यहां बहन की शादी का कार्ड देने जा रहा था वही क्षेत्र के ही क्योरी ऊपरीपुरा गांव निवासी ओमबीर सिह पुत्र प्रेमसिह उम्र करीब 26 बर्ष अपनी बहन नर्मदा व भांजी नीतू के साथ इटावा से वापस घर लौट रहा था।

IMG 20210428 WA0041

पिनाहट भदरौली मार्ग पर कुकथरी गांव के पास दोनो की बाइकें तेज गति से आमने सामने से भिड गई। बाइकों की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार युवक होशियार सिह व ओमबीर की मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक पर सवार महिला नर्मदा एवं बच्ची नीतू गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए तत्काल उन्हें स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।

IMG 20210428 WA0036

घायल महिला और बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया। मृतक दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही पुलिस ने मौके पर विधिक कार्रवाई की है। दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

You may have missed