Agra News: कोरोना जाँच रिपोर्ट बनवाने के लिए बाह सीएचसी में उमड़ा सैलाब

IMG_20210428_214117
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: उत्तर प्रदेश में सम्पन्न होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे 2 मई को घोषित किए जाने हैं जिसकी तैयारियां शुरू हो गयी हैं।बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय से एजेंट बनने के फॉर्म वितरित किए गए।साथ ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की 72 घंटे के अंदर की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी होगी तभी वे मतगणना स्थल पर जा पाएंगे।

IMG 20210428 WA0034

जिसके लिए बाह सीएचसी पर कोरोना जाँच कराने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी जिसमें न तो सामाजिक दूरी दिखी और न ही सभी लोग मास्क लगाए दिखे। पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में कोरोना का तनिक भी भय नही दिखा सभी कोरोना गाइड लाइन को तोड़ एक दूसरे पर चढ़े नजर आए।
आपको बता दें कि आने वाले दो मई को पंचायत चुनाव की मतगणना होनी है जिसमें वही प्रत्याशी या एजेंट शामिल हो सकेंगे जिनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई हो।कोरोना जाँच कराने के लिए आज बाह के स्वास्थ्य केंद्र पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई

IMG 20210428 214117

 

जिसमें कोविड प्रोटोकॉल के नियमो को अनदेखा किया गया। न तो लोगों ने सोसल डिस्टेंसिंग का पालन किया और नही मास्क में नजर आए मौके पर पुलिस के जवान भी नही थे जिसकी वजह से कोरोना जांच सेंटर पर अव्यवस्था बनी हुई थी।सीएचसी कर्मचारियों के काफी समझाने के बाद भी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते नहीं दिखे।

You may have missed