Agra News: विवाहिता ने की आग लगाकर आत्महत्या,मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

IMG_20210419_220207
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: बाह क्षेत्र के बिजौली में देर रात ससुरालियों के दहेज उत्पीड़न से तंग आकर एक महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूत्रों के मुताबिक रविवार की रात बाह के बिजौली में परिवार में हुए झगड़े में ससुरालियों द्वारा की गई मारपीट से क्षुब्ध विवाहिता रजनी उम्र 26 वर्ष ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

IMG 20210419 220207 1

शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों में घिरी रजनी की कुछ ही देर में मौत हो गई। सूचना पर गांव चनारी, जसराना, फिरोजाबाद से पहुंचे मृतका के मायके के परिजनों भाई अनिल, शंकर लाल आदि ने ससुरालियों पर महिला का दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट कर आग लगाकर मार डालने का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजनों के मुताबिक मृतका रजनी की शादी करीब तीन साल पूर्व बाह के बिजौली गांव निवासी मनोज पुत्र रघुनाथ के साथ हुई थी। दोनो के दो बच्चे दो साल की बेटी और दो माह का बेटा है। मायके वालों ने पुलिस को बताया कि ससुरालीजन आये दिन मृतका रजनी के साथ दहेज के लिए मारपीट करते थे।

IMG 20210419 220207 1

मारपीट उत्पीडन की कई बार शिकायत के बाद भी उनका ढर्रा नही बदला और रविवार की रात मारपीट कर उनकी बेटी को जलाकर मार डाला। पलिस ने मायके वालों को कार्यवाही का भरोसा दिलाया। तब ‌कहीं जाकर शांत हो सके। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मायके वालों की तहरीर के आधार पर पांच ससुरालियों पति मनोज,जेठ छोटेलाल, किन्नू,जेठानी ओमवती व रेनू के खिलाफ दहेज हत्या व उत्पीड़न का मामला दर्ज कर दो आरोपियों पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर बाह विनोद पवार ने बताया महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है तथा पूरे मामले की जांच कर रही है।

You may have missed