Agra News: विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग,लोगों में मचा हड़कंप

IMG_20210427_111259
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा जरार में ट्रांंसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया काफी देर बाद आग बुझ सकी।
आपको बता दें कस्बा जरार में सोमवार की शाम बिजली घर मार्ग पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में फॉल्ट के बाद भीषण आग लग गई आग की लपटों को उठता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

IMG 20210427 111259

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लपटों के कारण आधा घंटे तक मार्ग पर आवागमन बंद रहा। तत्काल ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी और विद्युत सप्लाई को बंद कराया काफी देर तक प्रयास करने के बाद आग बुझ सकी।आग बुझने के बाद ही लोगों की जान में जान आई। ट्रांसफार्मर जलने से आसपास की बस्तियां रात भर अंधकार में डूबी रहीं।

IMG 20210427 111259

वहीं सुबह लोगों को बिजली न आने के कारण पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। बस्ती के लोगों ने जले हुए ट्रांसफार्मर को जल्द बदले जाने की माँग विद्युत विभाग के अधिकारियों से की है।

You may have missed